देश की खबरें | मुंबई, आसपास के क्षेत्रों में हुई बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को लगातार दूसरे दिन बारिश जारी रही।

मुंबई, चार जुलाई मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को लगातार दूसरे दिन बारिश जारी रही।

हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार की तुलना में शनिवार को बारिश की तीव्रता थोड़ी कम रही।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी बीजेपी कार्यकर्ताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत कर रहे हैं बात: 4 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, कोलाबा मौसम ब्यूरो ने शनिवार को सुबह 8.30 से अपराह्न 2.30 बजे के बीच 39.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की, जबकि सांताक्रूज मौसम केंद्र ने इसी अवधि के दौरान 52 मिमी वर्षा दर्ज की।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘शुक्रवार की तुलना में आज बारिश अब तक थोड़ी कम रही है। सायन और मिलन सबवे जैसे निचले इलाकों में जल-जमाव की सूचना मिली है। लेकिन अभी तक बड़े पैमाने पर जल-जमाव की कोई शिकायत नहीं आई है।’’

यह भी पढ़े | बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से फिर 21 लोगों की मौत.

उन्होंने कहा कि पेड़ या उनकी शाखाओं के गिरने की 19 शिकायतें आई हैं, लेकिन इन घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ है।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, मुंबई के कोलाबा मौसम ब्यूरो ने शुक्रवार सुबह 8.30 बजे से 24 घंटों के दौरान 169 मिमी वर्षा दर्ज की, जबकि सांताक्रूज़ मौसम केंद्र ने इसी अवधि में 157 मिमी वर्षा दर्ज की।

मौसम विभाग ने मुंबई, रायगढ़ और रत्नागिरि के लिए शुक्रवार को रेड अलर्ट जारी किया था और पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों में कई स्थानों पर शनिवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, मुंबई के उपमहानिदेशक के एस होसालिकर ने शनिवार को ट्वीट किया कि पिछले 24 घंटे में मुंबई में भारी बारिश हुई।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मुंबई और पश्चिम तट में आज भारी बारिश जारी रहेगी।’’

इस बीच, रत्नागिरी ब्यूरो ने शुक्रवार से 69.3 मिमी और हरनाई मौसम स्टेशन ने 165.2 मिमी बारिश दर्ज की।

आईएमडी ने बताया कि मराठवाड़ा के क्षेत्रों में, नांदेड़ जिले में 22 मिमी बारिश हुई।

रायगढ़ जिले में अलीबाग ब्यूरो ने समान अवधि में 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\