खेल की खबरें | मुंबई ने आरसीबी को जीत की हैट्रिक बनाने से रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान हरमनप्रीत कौर (38 गेंद पर 50 रन) के अर्धशतक और अमनजीत कौर (नाबाद 34 रन और तीन विकेट) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को चार विकेट से हराकर उसकी महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में जीत की हैट्रिक लगाने की हसरत पूरी नहीं होने दी।

बेंगलुरु, 21 फरवरी कप्तान हरमनप्रीत कौर (38 गेंद पर 50 रन) के अर्धशतक और अमनजीत कौर (नाबाद 34 रन और तीन विकेट) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को चार विकेट से हराकर उसकी महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में जीत की हैट्रिक लगाने की हसरत पूरी नहीं होने दी।

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद शुरुआती झटकाें के बावजूद सात विकेट पर 167 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। मुंबई की टीम ने 19.5 ओवर में छह विकेट पर 170 रन बनाकर वर्तमान सत्र में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एक समय उसका स्कोर चार विकेट पर 57 रन था। इसके बाद एलिसे पेरी ने केवल 43 गेंदों में 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से 81 रन बनाकर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।

रिचा घोष (25 गेंदों पर 28) और कप्तान स्मृति मंधाना (13 गेंदों पर 26) ने भी आरसीबी की तरफ से उपयोगी योगदान दिया। मध्यम गति की गेंदबाज अमनजोत मुंबई की सबसे सफल गेंदबाज रही। उन्होंने 22 रन देकर तीन विकेट लिए।

मुंबई ने भी यास्तिका भाटिया (08) का विकेट जल्दी गंवा दिया लेकिन उनकी जगह लेने के लिए उतरी नेट साइवर ब्रंट (21 गेंद पर 42 रन, नौ चौके) ने आते ही चौकों की झड़ी लगा दी। उन्होंने सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज (10 गेंद पर 15 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी करके पावर प्ले में मुंबई का स्कोर 66 रन पर पहुंचाया।

लेकिन इन दोनों के अलावा अमिलिया केर (02) के जल्दी-जल्दी आउट हो जाने से मुंबई का स्कोर चार विकेट पर 82 रन हो गया। हरमनप्रीत और अमनजोत ने यहीं से पांचवें विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की। हरमनप्रीत ने अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया जबकि अमनजोत की पारी में दो छक्के और इतने ही चौके शामिल हैं। जी कमलिनी 11 रन बनाकर नाबाद रही।

इससे पहले शानदार फॉर्म में चल रही मंधाना ने आक्रामक अंदाज में शुरुआत की और अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। वह हालांकि अपनी पारी लंबी नहीं खींच पाई और उनके आउट होते ही आरसीबी का शीर्ष क्रम लड़खड़ा गया।

मंधाना के साथ पारी की शुरुआत करने वाली डैनी व्हाइट हॉज (09), राघवी बिष्ट (01) और कनिका आहूजा (03) भी पेवेलियन लौट गई। पेरी ने यहीं से जिम्मेदारी संभाली और रिचा के साथ पांचवें विकेट के लिए 62 रन की उपयोगी साझेदारी की।

रिचा ने अमनजोत की गेंद पर बोल्ड होने से पहले अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। अमनजोत ने पारी के अंतिम ओवर में पेरी को भी आउट किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस