देश की खबरें | मुंबई पुलिस ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को धमकी भरे संदेश भेजने को लेकर पकड़ी गयी महिला को छोड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने को लेकर पकड़ी गई 24 वर्षीय एक महिला को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, चार नवंबर मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने को लेकर पकड़ी गई 24 वर्षीय एक महिला को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ठाणे जिले के उल्हासनगर में अपने परिवार के साथ रहने वाली आईटी स्नातक फातिमा खान को महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) और पुलिस के संयुक्त अभियान में पकड़ा गया था।

अधिकारी ने बताया कि उसे पूछताछ के लिए मुंबई लाया गया, नोटिस दिया गया और बाद में रविवार को घर जाने दिया गया।

पुलिस के मुताबिक खान अच्छी पढ़ी लिखी है लेकिन मानसिक तौर पर अस्थिर है। उसके पिता लकड़ी का कारोबार करते हैं।

मुंबई यातायात पुलिस को शनिवार को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप संदेश मिला, जिसमें धमकी दी गई कि यदि आदित्यनाथ ने 10 दिनों के भीतर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया, तो उन्हें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा। सिद्दिकी की पिछले महीने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

जांच के दौरान पता चला कि खान ने यह संदेश भेजा था। उसके बाद उसे एटीएस और पुलिस के संयुक्त अभियान में उल्हासनगर से पकड़ा गया।

पुलिस अलर्ट पर है, क्योंकि आदित्यनाथ 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने राज्य में आ सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\