देश की खबरें | मुंबई पुलिस ने अर्जुन रामपाल की मित्र के भाई को गोवा में हिरासत में लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने बृहस्पतिवार को बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल की मित्र गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को गोवा में हिरासत में ले लिया। एक अधिकारी ने कहा कि यह कदम एनसीबी द्वारा शुरू की गई एहतियाती कार्रवाई का हिस्सा है।

मुंबई, 21 अप्रैल मुंबई पुलिस ने बृहस्पतिवार को बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल की मित्र गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को गोवा में हिरासत में ले लिया। एक अधिकारी ने कहा कि यह कदम एनसीबी द्वारा शुरू की गई एहतियाती कार्रवाई का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की मुंबई इकाई ने पिछले साल स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ की अवैध तस्करी निरोधक अधिनियम (पीआईटीएनडीपीएस) के तहत एक आदेश जारी करके उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी।

अधिकारी ने बताया कि डेमेट्रिएड्स को मुंबई लाए जाने के बाद उसे शहर की आर्थर रोड जेल भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “एनसीबी मुंबई ने डेमेट्रिएड्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। पिछले साल 21 सितंबर को उसके खिलाफ पीआईटीएनडीपीएस अधिनियम के तहत एक आदेश जारी किया गया था।”

उन्होंने कहा कि डेमेट्रिएड्स ने इस साल 28 मार्च को बंबई उच्च न्यायालय की गोवा पीठ में आदेश को चुनौती दी थी। उन्होंने बताया कि याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया था।

इसके बाद उसने उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय के समक्ष एक आवेदन दिया था, जिसे मंगलवार को शीर्ष अदालत ने खारिज कर दिया था।

उन्होंने कहा, “तदनुसार, अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स के हिरासत आदेश का मुंबई पुलिस को पालन करना था। मुंबई पुलिस की एक टीम ने उसे बृहस्पतिवार को गोवा में हिरासत में लिया और उसे मध्य मुंबई की आर्थर रोड जेल में रखा जाएगा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\