देश की खबरें | मुंबई पुलिस ने दिल्ली में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया, पांच व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने दिल्ली में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है और पांच व्यक्तियों को इसे कथित तौर संचालित करने और लोगों से नौकरी के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 30 अक्टूबर मुंबई पुलिस ने दिल्ली में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है और पांच व्यक्तियों को इसे कथित तौर संचालित करने और लोगों से नौकरी के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी।

अधिकारी ने बताया कि यह रैकेट तब प्रकाश में आया जब गत नौ सितंबर को घाटकोपर पूर्व की रहने वाली एक महिला ने पुलिस से सम्पर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: कांग्रेस ने केंद्र पर फिर साधा निशाना, कहा-बिहार के युवा को बीजेपी ने रोजगार के सपने दिखा कर ठगा.

अधिकारी ने कहा कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने तब कम से कम 8.16 लाख रुपये गंवा दिए जब कॉल करने वाले एक व्यक्ति ने खुद को एक प्रमुख नौकरी पोर्टल का अधिकारी बनकर उससे धोखाधड़ी की।

शिकायतकर्ता ने कहा कि नौकरी पोर्टल पर उसके ऐप के माध्यम से अपना ‘रिज्यूम’ पोस्ट किया था। उसने कहा कि बाद में उसे एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने कहा कि वह उस 'प्लेसमेंट सर्विस' कंपनी की ओर से कॉल कर रहा है।

यह भी पढ़े | ईवीएम से सिंबल के हटने पर होंगे 10 बड़े लाभ, बीजेपी नेता ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका.

अधिकारी ने कहा, ‘‘कॉल के जरिये उक्त व्यक्ति ने महिला का विश्वास प्राप्त करते हुए उससे उसके बैंक खाते, डेबिट कार्ड और एक बार का पासवर्ड (ओटीपी) हासिल कर लिया और उसके अकाउंट से कम से कम 8.16 लाख रुपये निकाल लिये।’’

31 अगस्त से तीन सितम्बर के बीच पैसे गंवाने के बाद शिकायतकर्ता ने पंत नगर पुलिस थाने से सम्पर्क किया। इस संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 419 और 420 के साथ ही आईटी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को कॉल करने वाले के मोबाइल नम्बर के संबंध में सूचना मिली। अधिकारी ने कहा कि तकनीकी जानकारी की मदद से पुलिस टीम ने दिल्ली स्थित फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा और पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जिनकी पहचान आशिक इकबाल नरुल हसन (27), राहुल तिलकराज (21), रवि होकला (24), देवेश कुमार सिंह (23) और आदित्य कुमार सिंह (31) के तौर पर हुई है।

पुलिस ने आरोपियों से आठ हार्ड डिस्क, 23 मोबाइल फोन, 47 सिम कार्ड, 12 डेबिट कार्ड, 11 पेटीएम कार्ड और 1.74 लाख रुपये नकद बरामद किए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\