खेल की खबरें | मेघालय के खिलाफ मुंबई पारी से जीत की ओर बढ़ा, जम्मू कश्मीर ने बड़ौदा पर कसा शिकंजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मैच में मेघायल के खिलाफ शुक्रवार को दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 585 रन की बढ़त बनाकर दबदबा कायम किया जबकि बड़ौदा के खिलाफ जम्मू कश्मीर ने 205 रन की बढ़त के साथ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

मुंबई, 31 जनवरी मुंबई ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मैच में मेघायल के खिलाफ शुक्रवार को दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 585 रन की बढ़त बनाकर दबदबा कायम किया जबकि बड़ौदा के खिलाफ जम्मू कश्मीर ने 205 रन की बढ़त के साथ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे (96) शतक पूरा करने से चूक गये लेकिन आकाश आनंद (103), शम्स मुलानी (नाबाद 100) और सिद्धेश लाड (145) के शतकों के अलावा शारदुल ठाकुर (84) और सूर्यांश शेगडे (61) के अर्धशतकों के मदद से पहली पारी सात विकेट पर 671 रन पर घोषित की।

पहली पारी में 86 रन पर आउट होने वाली मेघालय की टीम ने दूसरी पारी में 27 रन पर दो विकेट गंवा दिये है। टीम अब भी मुंबई से 558 रन पीछे है। मुंबई के पास इस मैच को बोनस अंक से जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का मौका है।

मुंबई ने पारी की जीत से बोनस अंक हासिल करने के इरादे से मैच पर अपना दबदबा बनाये रखा लेकिन टीम को उस समय थोड़ी निराशा हाथ लगी जब कप्तान रहाणे सत्र के अपने पहले शतक से चार रन से चूक गये। वह एमडी नफीस की गेंद पर अर्पित सुभाष को कैच देकर पवेलियन लौटे।

लाड ने 250 गेंद में 145 रन की पारी के साथ सत्र का अपना दूसरा शतक जड़ा। उन्होंने 17 चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने रहाणे के साथ 196 रन की साझेदारी करने के बाद आनंद के साथ 87 रन जोड़े। वह अनिष चरक (185 रन पर दो विकेट) की कमजोर गेंद पर किशन लिंगदोह को कैच देकर पवेलियन लैटे।

शारदुल ने 42 गेंद में पांच छक्के और नौ चौके की मदद से 84 रन बनाने के अलावा मुलानी के साथ सिर्फ 99 गेंद में 156 रन की साझेदारी कर मैच को मेघालय की पहुंच से दूर कर दिया।

मुलानी ने 86 गेंद में अपना शतक पूरा किया जिसके बाद मुंबई ने पारी घोषित कर दी।

वडोदरा में खेले जा रहे मैच में जम्मू कश्मीर ने बड़ौदा पर शिकंजा कस दिया है।

बड़ौदा की पहली पारी को 166 रन पर समेटने के बाद जम्मू कश्मीर ने 80 रन की बढ़त हासिल की।

जम्मू कश्मीर की टीम ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 125 रन बनाने के बाद अपनी कुल बढ़त को 205 रन तक पहुंचा ली है।

कटक में खेले जा रहे मैच में ओडिशा ने पहली पारी में 19 रन से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में तीन विकेट पर 167 रन बनाकर दूसरे दिन के खेल के बाद अपनी बढ़त को 148 रन तक पहुंचा लिया।

सोलापुर में त्रिपुरा के 270 रन के जवाब में महाराष्ट्र ने सिद्देश वीर के नाबाद 93 रन की मदद से तीन विकेट पर 235 रन बना लिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी