देश की खबरें | मुंबई : पीरवाड़ी समुद्र तट के पास मामूली तेल रिसाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुंबई में उरण के पीरवाड़ी समुद्र तट के पास कच्चे तेल के मामूली रिसाव की घटना सामने आई, जिस पर जल्द ही काबू पा लिया गया। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ सितंबर नवी मुंबई में उरण के पीरवाड़ी समुद्र तट के पास कच्चे तेल के मामूली रिसाव की घटना सामने आई, जिस पर जल्द ही काबू पा लिया गया। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रिसाव की सूचना शुक्रवार तड़के करीब 5:45 बजे मिली।

सूत्रों ने बताया कि ओएनजीसी (उरण) की ‘ऑयल स्पिल रिस्पांस’ (ओएसआर) टीम मौके पर पहुंची और मूल कारण का पता लगाकर रिसाव को रोका गया।

उन्होंने कहा कि सुधारात्मक कदम उठाए गए और रिसाव को तुरंत रोक लिया गया।

रिसाव के कारण के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है।

समुद्र के नीचे की पाइपलाइन के जरिये अरब सागर में राज्य के स्वामित्व वाले तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) क्षेत्रों से कच्चे तेल को उपकरण तक लाया जाता है, जिसके बाद रिफाइनरी में पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधन में प्रसंस्करण किया जाता है।

सूत्रों ने कहा कि ओएनजीसी प्रबंधन ने सरकारी अधिकारियों को घटना के बारे में जानकारी दी है।

यह आश्वासन दिया गया कि घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि रिसाव के कारण बहे तेल की मात्रा बहुत कम थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Toss Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड