Mumbai: नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इन्होंने एक व्यक्ति से 11 लाख रुपये से अधिक की ठगी की थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

गिरफ्तार (Photo Credits: Twitter)

मुंबई, चार मार्च: मुंबई पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया. इन्होंने एक व्यक्ति से 11 लाख रुपये से अधिक की ठगी की थी. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि पुलिस की साइबर अपराध इकाई ने आरोपियों को महाराष्ट्र के पुणे और अमरावती जिलों के विभिन्न हिस्सों से पकड़ा.  पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ने पिछले साल दिसंबर में एक ‘जॉब पोर्टल’ पर अपना ‘रिज्यूमे’ अपलोड किया था और उसकी जानकारी का उपयोग करके आरोपियों ने उससे संपर्क किया तथा कुछ पैसे कमाने के लिए कुछ यूट्यूब चैनलों की सदस्यता लेने के लिए कहा.

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता को उसके टेलीग्राफ खाते पर दो लिंक भी भेजे और दावा किया कि अगर उसने इस पर अपना पंजीकरण कराया तो उसका पैसा दोगुना हो जाएगा. उन्होंने बताया कि एक बार जब पीड़ित ने अपना पंजीकरण कराया, तो आरोपी उसके खाते में कुछ पैसे जमा किए। इसके बाद पीड़ित को मुंबई पुलिस के लोगो वाला एक प्रमाण पत्र मिला, जिसमें कहा गया था कि उसका खाता फर्जी है और उस खाते से लेन-देन को बंद कर दिया गया है. यह भी पढ़े: Noida: ओयो होटल में बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पदार्फाश, 5 गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता से कहा गया कि जब तक वह आरोपी को कुछ राशि का भुगतान नहीं करता तब तक वह अपने खाते से पैसे नहीं निकाल पाएगा.  उन्होंने बताया कि पीड़ित से तीन जनवरी तक विभिन्न लेन-देन में 11.43 लाख रुपये की ठगी की गई, जिसके बाद उसने पिछले महीने पुलिस से संपर्क किया. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, चेकबुक जब्त किए हैं.  उन्होंने बताया कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 420 (धोखाधड़ी) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 24, 2026: दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी का अलर्ट, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना, जानें Mumbai में आज कैसा रहेगा मौसम

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट