खेल की खबरें | मुंबई इंडियंस ने यूपी वारियर्स को नौ विकेट पर 142 रन पर रोका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ग्रेस हैरिस के 26 गेंद में 45 रन के बावजूद यूपी वारियर्स की टीम मध्यक्रम के नाकाम रहने के कारण मुंबई इंडियंस के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग के मैच में बुधवार को नौ विकेट पर 142 रन ही बना सकी ।
बेंगलुरू, 26 फरवरी ग्रेस हैरिस के 26 गेंद में 45 रन के बावजूद यूपी वारियर्स की टीम मध्यक्रम के नाकाम रहने के कारण मुंबई इंडियंस के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग के मैच में बुधवार को नौ विकेट पर 142 रन ही बना सकी ।
पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर हैरिस ने अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाये । उन्होंने वृंदा दिनेश (33) के साथ दूसरे विकेट के लिये 79 रन जोड़े लेकिन यूपी वारियर्स ने चार विकेट सिर्फ 12 रन के भीतर गंवा दिये और इस झटके से उबर नहीं सकी ।
नेट स्किवेर ब्रंट ने मुंबई के लिये 18 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि स्पिनर संस्कृति गुप्ता ने 11 रन देकर दो विकेट चटकाये । तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल को भी दो विकेट मिले ।
यूपी वारियर्स ने किरण नवगिरे का विकेट जल्दी गंवा दिया लेकिन हैरिस ने दूसरे छोर से तेजी से रन बनाना जारी रखा । वृंदा ने भी लय हासिल करते हुए स्किवेर ब्रंट को दो चौके और इस्माइल को छक्का लगाया ।
पावरप्ले में यूपी वारियर्स ने एक विकेट पर 62 रन बना लिये थे ।
इसके बाद एमेलिया केर ने 10वें ओवर में हैरिस को आउट किया जिसके बाद कोई बल्लेबाज नहीं टिक सका ।
यूपी वारियर्स ने इसके बाद तीन और विकेट जल्दी गंवाये जिसमें कप्तान दीप्ति शर्मा का विकेट शामिल था ।
ग्रेस के आउट होने के बाद संस्कृति ने वृंदा और ताहलिया मैकग्रा को लगातार दो गेंदों पर आउट किया जबकि हीली मैथ्यूज ने 12वें ओवर में दीप्ति को आउट किया ।
स्किवेर ब्रंट ने श्वेता सहरावत (19) और चिनेले हेनरी (सात) के विकेट चटकाये ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)