खेल की खबरें | गुजरात जायंट्स को हराकर मुंबई इंडियंस दूसरी बार डब्ल्यूपीएल फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. नैट साइवर-ब्रंट (77) और हेली मैथ्यूज (77)  की आक्रामक अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 71 गेंद में 133 रन की साझेदारी से मुंबई इंडियंस ने बृहस्पतिवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) एलिमिनेटर मैच में गुजरात जायंट्स को 47 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटाया।

मुंबई, 13 मार्च नैट साइवर-ब्रंट (77) और हेली मैथ्यूज (77)  की आक्रामक अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 71 गेंद में 133 रन की साझेदारी से मुंबई इंडियंस ने बृहस्पतिवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) एलिमिनेटर मैच में गुजरात जायंट्स को 47 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटाया।

मैथ्यूज और साइवर-ब्रंट ने बल्ले के बाद गेंद से भी कमाल करते हुए क्रमश तीन और एक विकेट चटकाये।

डब्ल्यूपीएल की शुरुआती सत्र की चैंपियन मुंबई इंडियंस के सामने 15 मार्च को खेले जाने वाले फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती होगी।

मुंबई ने चार विकेट पर 213 रन का बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद गुजरात को 19.4 ओवर में 166 रन पर रोक कर इस टीम के खिलाफ सात मैचों में सातवीं जीत दर्ज की।

गुजरात के लिए डैनियल गिब्सन ने 34, फोबे लिचफील्ड ने 31 और भारती फूलमाली ने 30 रन का योगदान दिया।

मुंबई के लिए मैथ्यूज और साइवर ब्रंट के अलावा अमेलिया केर ने भी दो विकेट चटकाये। शबनम इस्माइल को एक सफलता मिली।

साइवर-ब्रंट और मैथ्यूज ने पावरप्ले में सतर्कता से बल्लेबाजी करने के बाद सहजता से मैदान के हर क्षेत्र में चौके और छक्के जड़े। साइवर-ब्रंट ने 41 गेंद में 77 रन की पारी खेली। मैथ्यूज ने भी 50 गेंद में 77 रन का योगदान दिया।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 12 गेंद में दो चौके और चार छक्के की मदद से 36 रन बनाकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया।

लक्ष्य का बचाव करते हुए शबनिम इस्माइल ने पहले ओवर में ही बेथ मूनी (छह) को आउट कर गुजरात को बड़ा झटका दिया। डैनियल गिब्सन ने साइका इशाक के खिलाफ दो चौके जड़ आत्मविश्वास दिखाया लेकिन हरलीन देओल (आठ) संस्कृति गुप्ता के शानदार थ्रो पर रन आउट हो गयी।

कप्तान एश्लीघ गार्डनर ने मैथ्यूज के खिलाफ छक्के के साथ खाता खोला लेकिन वेस्टइंडीज की इस हरफनमौला ने उन्हें बोल्ड कर टीम को बड़ी सफलता दिलायी।

गिब्सन ने हरमनप्रीत जबकि लिचफील्ड ने अमेलिया केर के खिलाफ छक्का जड़कर जरूरी रन गति कम करने की कोशिश की लेकिन गिब्सन 10वें ओवर में रन आउट हो गयी।

टीम ने 11वें ओवर में रनों का शतक पूरा किया। जरूरी रन गति के 13 रन प्रति ओवर पहुंचने के बाद लिचफील्ड ने केर के खिलाफ क्रीज से बाहर निकलकर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन तानिया भाटिया ने गिल्लियां बिखेर कर उन्हें स्टंप कर दिया।

अमनजोत कौर के खिलाफ छक्का लगाने वाली भारती के साथ गफलत का शिकार होकर काशवी गौतम (चार) रन आउट हो गयी।

सिमरन शेख ने नैट-साइवर के ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाकर 19 रन बटोरने में सफल रही। मैथ्यूज ने लगातार दो चौके खाने के बाद फुलमाली को बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखायी। केर की गेंद पर शेख के आउट होने से गुजरात की उम्मीदें खत्म हो गयी।

साइवर-ब्रंट की गेंद को तनुजा कंवर(16) हरमनप्रीत के हाथों में खेल गयी।

मैथ्यूज ने आखिरी ओवर में मेघना सिंह को चलता कर मुंबई इंडियंस को बड़ी जीत दिलायी।

इससे पहले गेंदबाजी का फैसला करने के बाद गुजरात के गेंदबाजों को क्षेत्ररक्षकों का भी साथ नहीं मिला। टीम ने कई कैच टपकाने के साथ खराब क्षेत्ररक्षण से रन बनाने दिया।

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाली साइवर-ब्रंट ने तेज गेंदबाजों और स्पिनरों की धज्जियां उड़ाते हुए 10 चौके और दो छक्के जमाए।

मुंबई ने पावरप्ले में केवल 37 रन बनाए थे लेकिन इसके बाद मैथ्यूज और साइवर-ब्रंट ने गियर बदल दिए। इंग्लैंड की बल्लेबाज ने डेब्यू करने वाली तेज गेंदबाज डेनियल गिब्सन के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाया तो वही मैथ्यूज ने लेग स्पिनर प्रिया मिश्रा की गेंदों पर लगातार तीन चौके लगाए।

मैथ्यूज ने पहले सतर्क शुरुआत की और फिर बाएं हाथ की स्पिनर तनुजा कंवर की गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और तीन छक्के जड़े।

आखिरी ओवरों में हरमनप्रीत के बल्ले से छक्कों की बरसात हो रही थी। उन्होंने अपने शानदार प्रयास में चार बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया।

मुंबई इंडियंस ने आखिरी पांच ओवरों में 73 रन बनाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड