देश की खबरें | मुंबई: गैस पाइपलाइन में रिसाव से लगी आग, तीन लोग जख्मी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के अंधेरी इलाके में रविवार को एक गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद आग लगने से तीन लोग जख्मी हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, नौ मार्च मुंबई के अंधेरी इलाके में रविवार को एक गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद आग लगने से तीन लोग जख्मी हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने बाद में एक बयान में बताया कि पाइपलाइन ‘जेसीबी से अनियंत्रित खुदाई के कारण पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने दिन में बताया था कि अंधेरी (पूर्व) इलाके के तक्षशिला में एक गुरुद्वारे के पास शेर-ए-पंजाब सोसायटी में सड़क के बीच से गुजरने वाली महानगर गैस लिमिटेड की पाइपलाइन से रिसाव होने से शनिवार देर रात 12.35 बजे आग लग गई।

उन्होंने बताया कि यह ‘लेवल वन’ की आग थी, जिसने वहां से गुजर रही दो गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।

अधिकारी ने बताया कि दोपहिया वाहन सवार अरविंद कुमार कैथल (21) 30 से 40 प्रतिशत, एक अन्य बाइक सवार अमन हरिशंकर सरोज (22) 40 से 50 प्रतिशत तक और ऑटो रिक्शा चालक सुरेश कैलास गुप्ता (52) 20 प्रतिशत तक झुलस गया।

उन्होंने बताया कि पानी का टैंकर, दमकल गाड़ी आदि को तत्काल घटनास्थल भेजा गया तथा देर रात 1.34 बजे आग पर काबू पा लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि तीनों व्यक्तियों को इलाज के लिए जोगेश्वरी स्थित बालासाहेब ठाकरे ट्रॉमा केयर सेंटर में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि कैथल और सरोज को हालांकि प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

एमजीएल ने बयान में बताया कि कल (शनिवार) रात अनधिकृत और अनियंत्रित खुदाई के दौरान जेसीबी के प्रभाव से गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिस कारण आग लग गई।

दमकल विभाग और एमजीएल की आपात स्थिति टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।

बयान के मुताबिक, पाइपलाइन की मरम्मत के काम के लिए गैस की आपूर्ति रोक दी गई थी।

बयान में बताया गया, “दुर्भाग्य से, इस घटना में तीन लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।”

बयान के मुताबिक, मुंबई अग्निशमन विभाग के सहयोग से स्थिति नियंत्रण में है और सुधार कार्य प्रगति पर है।

बयान में बताया गया कि पुलिस सहित संबंधित अधिकारी इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए जिम्मेदार लोगों और एजेंसियों का पता लगाने के लिए घटना की जांच कर रहे हैं।

बयान के मुताबिक, ऐसी घटनाओं से बचने के लिए, एमजीएल लगातार बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के साथ समन्वय कर रहा है और निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Key Players To Watch Out: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें