Online Gaming AD: ऑनलाइन गेमिंग का विज्ञापन करने को लेकर सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर प्रदर्शन, मामला दर्ज

विधायक बच्चू कडू और उनके समर्थकों ने यहां बांद्रा इलाके में सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर बृहस्पतिवार को इस दिग्गज क्रिकेटर द्वारा एक ऑनलाइन गेमिंग का विज्ञापन करने के विरोध में प्रदर्शन किया.

Online Gaming AD (Photo Credit: Twitter)

मुंबई, 31 अगस्त: विधायक बच्चू कडू और उनके समर्थकों ने यहां बांद्रा इलाके में सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर बृहस्पतिवार को इस दिग्गज क्रिकेटर द्वारा एक ऑनलाइन गेमिंग का विज्ञापन करने के विरोध में प्रदर्शन किया. पुलिस ने विरोध प्रदर्शन में शामिल बच्चू और उनके 22 समर्थकों पर मामला दर्ज किया है. यह भी पढ़ें: Big Bash League 2023-24 Draft: बिग बैश लीग के आगामी ड्राफ्ट से हटे निकोलस पूरन, मोहम्मद रिज़वान, जानें क्या है वजह

इसके बाद पुलिस बच्चू और उनके समर्थकों को प्रदर्शनस्थल से ले गई. ‘प्रहार जनशक्ति पक्ष’ के विधायक बच्चू महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के शिवसेना गुट के समर्थक हैं. विधायक और उनके 22 समर्थकों पर महाराष्ट्र पुलिस कानून की धारा 37 (निषेधाज्ञा का उल्लंघन) और 135 (कानून का पालन नहीं करना) के तहत बांद्रा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है.

प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए मांग की कि तेंदुलकर अपना भारत रत्न पुरस्कार लौटा दें क्योंकि वह ऑनलाइन गेम का प्रचार कर रहे हैं जो युवाओं को बर्बाद कर सकता है. पुलिस द्वारा ले जाये जाने से पहले बच्चू ने संवाददाताओं से कहा, “सचिन तेंदुलकर को अपना भारत रत्न पुरस्कार वापस कर देना चाहिए.

यदि वह ऑनलाइन गेमिंग का विज्ञापन करना बंद नहीं करते हैं, तो हम आगामी गणेशोत्सव के दौरान हर उस गणेश पंडाल (आगामी गणपति उत्सव के दौरान) के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे जहां यह विज्ञापन प्रदर्शित किया जाएगा और इसे हटाने की मांग करेंगे.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shreyas Iyer IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

Jasprit Bumrah IPL Stats Against PBKS: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को महज 146 रनों पर रोका, रसिख सलाम डार ने 4 चटकाए विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड