देश की खबरें | मुंबई : बुजुर्ग कारोबारी के खिलाफ भतीजी से बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने अपनी भतीजी के साथ 2007 से कई बार कथित रूप से दुष्कर्म करने और भगोड़ा माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम और अन्य अपराधियों के साथ अपने "संबंधों" का उपयोग कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक बुजुर्ग कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 16 जून मुंबई पुलिस ने अपनी भतीजी के साथ 2007 से कई बार कथित रूप से दुष्कर्म करने और भगोड़ा माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम और अन्य अपराधियों के साथ अपने "संबंधों" का उपयोग कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक बुजुर्ग कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया, अंबोली पुलिस थाने में दर्ज करवायी गयी अपनी शिकायत में महिला ने कहा कि 75 वर्षीय आरोपी ने सबसे पहले 2007 में एक होटल में उसके साथ बलात्कार किया।

अधिकारी ने बताया, ''शिकायतकर्ता ने बताया आरोपी ने उसके बाद उपनगरीय मुंबई में विभिन्न स्थानों पर उनके साथ कई बार दुष्कर्म किया और उसे इस बारे में किसी को न बताने की धमकी दी।''

अधिकारी ने कहा, ''पीड़िता ने बताया कि आरोपी यह कहकर उसे जान से मारने की धमकी देता था कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम उसका दोस्त है और हाजी मस्तान उसका रिश्तेदार है।''

उन्होंने कहा, ''शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया कि आरोपी ने उनसे एक प्रतिशत ब्याज दर पर दो करोड़ रुपये उधार लिए, लेकिन अब तक उसे वापस नहीं किया है।''

उन्होंने कहा, चूंकि महिला अंधेरी इलाके की रहने वाली है, इसलिए उन्होंने अंबोली थाने में शिकायत दर्ज करवायी है।

पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376-(2)-(एन) (बार-बार बलात्कार), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि आगे की जांच के लिए मामले को अंधेरी के एमआईडीसी पुलिस थाने को सौंप दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज