देश की खबरें | मुंबई: मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग करने वाले एक कार्यकर्ता ने जान दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के बांद्रा इलाके में एक मराठा आरक्षण कार्यकर्ता ने कथित तौर पर अपनी जान दे दी। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 19 अक्टूबर मुंबई के बांद्रा इलाके में एक मराठा आरक्षण कार्यकर्ता ने कथित तौर पर अपनी जान दे दी। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि जालना जिले के अंबड़ तहसील के निवासी सुनील कावले का शव बुधवार रात को महानगर के पश्चिमी हिस्से में बांद्रा और बांद्रा कुर्ला परिसर (बीकेसी) के बीच एक फ्लाईओवर के खंभा संख्या-चार पर फंदे से लटका हुआ मिला।

अधिकारी ने बताया कि उसने पहले फ्लाईओवर पर बिजली के खंभे से खुद को बांधकर फंदा लगाया और फिर नीचे छलांग लगा दी।

उन्होंने बताया कि शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि वह मराठा आरक्षण के लिए अपनी जिंदगी खत्म कर रहा है और कावले ने जो सफेद कमीज पहनी हुई थी उस पर आरक्षण की मांग को लेकर संदेश लिखा हुआ था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘मृतक आरक्षण की मांग करने वाले मराठा क्रांति मोर्चा का सदस्य था और (उसने) इस मांग को लेकर आयोजित हुई सभी 58 रैलियों में भाग लिया था।’’

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर खेरवाड़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट