जरुरी जानकारी | मुंबई हवाई अड्डा ने जमीनी रखरखाव कार्यों के लिए इंडो थाई एयरपोर्ट सर्विसेज को जोड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुंबई हवाई अड्डा ने शुक्रवार को कहा कि उसने इंडो थाई एयरपोर्ट सर्विसेज को तीन महीने तक हवाई अड्डे पर जमीनी रखरखाव का काम सौंपा है।

मुंबई, 16 मई मुंबई हवाई अड्डा ने शुक्रवार को कहा कि उसने इंडो थाई एयरपोर्ट सर्विसेज को तीन महीने तक हवाई अड्डे पर जमीनी रखरखाव का काम सौंपा है।

जमीनी रखरखाव (ग्राउंड हैंडलिंग) का अर्थ है कि विमान को हवाई अड्डे पर दी जाने वाली सेवाएं और उससे संबंधित अन्य कार्य। इसमें विमान की सफाई, ईंधन भरने, सामान को उतारने और चढ़ाने जैसे काम शामिल हैं।

यह घोषणा अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने मुंबई और अहमदाबाद हवाई अड्डे के लिए सेलेबी एनएएस के साथ समझौतों को खत्म करने के एक दिन बाद की गई।

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर तुर्की की कंपनी सेलेबी की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी थी।

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) ने एक बयान में कहा कि इंडो थाई एयरपोर्ट सर्विसेज को तत्काल प्रभाव से अगले तीन महीनों के लिए हवाई अड्डे पर अंतरिम तौर पर जमीनी रखरखाव कार्यों के लिए नियुक्त किया गया है।

इस समय इंडो थाई एयरपोर्ट सर्विसेज नौ हवाई अड्डों पर परिचालन करती है।

अदाणी समूह के तहत आने वाली एमआईएएल छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) का संचालन करती है, जो देश का दूसरा सबसे बड़ा हवाई अड्डा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज