Munawar Faruqui Detained: हुक्का बार में छापे के बाद 'बिग बॉस' विजेता फारुकी समेत 14 लोगों को हिरासत में लिया गया

दक्षिण मुंबई में पुलिस की छापेमारी के दौरान हुक्का पीते हुए पाए जाने के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन और 'बिग बॉस - 17' के विजेता मुनव्वर फारुकी सहित 14 लोगों को हिरासत में लिया गया. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

Munawar Faruqui (Photo Credits: Instagram)

मुंबई, 27 मार्च : दक्षिण मुंबई में पुलिस की छापेमारी के दौरान हुक्का पीते हुए पाए जाने के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन और 'बिग बॉस - 17' के विजेता मुनव्वर फारुकी सहित 14 लोगों को हिरासत में लिया गया. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा ने बोरा बाजार इलाके में स्थित एक हुक्का बार में मंगलवार रात करीब 10.30 बजे छापेमारी शुरू की जो बुधवार सुबह पांच बजे तक जारी रही.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ''हुक्का बार में छापेमारी के दौरान स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी और अन्य लोग वहां हुक्का पीते हुए पाए गए. हमारे पास उनके इस कृत्य का एक वीडियो भी है. जिसके बाद हमने फारुकी सहित अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया, लेकिन बाद में उन्हें जाने दिया गया क्योंकि उनके खिलाफ लगाई गई धाराएं जमानती हैं.'' यह भी पढ़ें : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से Kangana Ranaut ने की मुलाकात, बोलीं – मैं अपने क्षेत्र मंडी की प्रगति और खुशहाली के लिए जी-जान लगाकर काम करूंगी (View Pic)

उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हुक्का बार में कुछ लोग हर्बल हुक्के की आड़ में तंबाकू वाले हुक्के पी रहे थे. अधिकारी ने कहा कि फारुकी और अन्य पर भारतीय दंड संहिता की धारा 283 और 336 के साथ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. उन्होंने कहा कि माता रमाबाई आंबेडकर मार्ग पुलिस ने फारुकी और अन्य को नोटिस जारी किया जिसके बाद उन्हें जाने की अनुमति दे दी गई.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड