देश की खबरें | मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन, फिल्म निर्माताओं ने केंद्र से सिनेमाघरों को खोलने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड के कई फिल्म निर्माताओं, अभिनेताओं और मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमएआई) ने रविवार को केंद्र से आग्रह किया कि वह सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति दे जो कोविड-19 महामारी के चलते बंद हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 30 अगस्त बॉलीवुड के कई फिल्म निर्माताओं, अभिनेताओं और मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमएआई) ने रविवार को केंद्र से आग्रह किया कि वह सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति दे जो कोविड-19 महामारी के चलते बंद हैं।

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू किया गया था। सरकार ने जून महीने से इसे चरणबद्ध तरीके से खोलने की शुरुआत की थी और घरेलू हवाई यात्रा तथा गैर निषिद्ध क्षेत्रों में कार्यालयों, बाजारों, शॉपिंग काम्प्लेक्स आदि को खोलने की अनुमति प्रदान कर दी थी।

यह भी पढ़े | Tamil Nadu Extends Lockdown: तमिलनाडु में 30 सितंबर तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, CM पलानीस्वामी ने किया ऐलान.

सरकार द्वारा ‘अनलॉक-4’ के लिए जारी किए गए जारी दिशा-निर्देशों में सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है।

एमएआई ने हैशटैग ‘‘सपोर्ट मूवी थिएटर्स’’ के साथ ट्वीट किया कि सिनेमा उद्योग देश की संस्कृति का न सिर्फ अंतर्निहित हिस्सा है, बल्कि अर्थव्यवस्था का अभिन्न हिस्सा भी है जिससे ‘‘लाखों लोगों की आजीविका चलती है।’’

यह भी पढ़े | Gujarat Rains: गुजरात में बारिश का कहर, घेला नदी ने दिखाया अपना रौद्र रूप- Video.

इसने कहा, ‘अधिकतर देशों में सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति मिल गई है। हम भारत सरकार से भी सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति देने का आग्रह करते हैं। हम सुरक्षित और स्वस्थ सिनेमा अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

एसोसिएशन ने कहा, ‘‘यदि मेट्रो, मॉल और रेस्तराओं को खोलने की अनुमति मिल सकती है तो सिनेमा उद्योग भी एक अवसर पाने का हकदार है।’’

फिल्म निर्माता बोनी कपूर, प्रवीण डबास और शिबाशीष सरकार जैसे लोगों ने सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति देने की मांग का समर्थन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\