देश की खबरें | फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित किए जाने से रोकने के बाद मुकेश सहनी राजग की बैठक से नदारद रहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पूर्व सांसद फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित किए जाने से रोकने के एक दिन बाद सोमवार को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष एवं बिहार में मंत्री मुकेश सहनी बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक से नदारद रहे। यह राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार को दर्शाता है।

पटना, 26 जुलाई उत्तर प्रदेश में पूर्व सांसद फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित किए जाने से रोकने के एक दिन बाद सोमवार को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष एवं बिहार में मंत्री मुकेश सहनी बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक से नदारद रहे। यह राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार को दर्शाता है।

राजग विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की, जिसमें भाजपा, जद(यू)और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के विधायकों ने शिरकत की, लेकिन सहनी और उनकी पार्टी के चार विधायक नदारद रहे।

राजग की बैठक में शामिल नहीं होने से संबंधित सवाल पर सहनी ने विधानसभा के बाहर संवाददाताओं से कहा, '' बिहार में राजग जैसा कुछ नहीं है। ऐसा जान पड़ता है कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का मतलब केवल जद(यू) और भाजपा है। ऐसी बैठक में शामिल होने का क्या फायदा, जहां सहयोगियों के विचार को नहीं सुना जाए।''

हालांकि, उन्होंने कहा कि यह गठबंधन का अंदरूनी मामला है और जोर दिया, '' नीतीश कुमार हमारे नेता हैं और वीआईपी राजग की गठबंधन सहयोगी बनी रहेगी।''

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के अमिलहरा में प्रशासन ने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को रविवार को पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा स्थापित नहीं करने दी थी।

प्रशासन ने प्रतिमा को अपने कब्‍जे में ले लिया था और इसका अनावरण करने आ रहे वीआईपी अध्‍यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी को वाराणसी हवाई अड्डे से ही वापस लौटा दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट