जरुरी जानकारी | एमटीएनएल 8,585 करोड़ रुपये का बैंक कर्ज चुकाने में चूकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी एमटीएनएल ने सात सरकारी बैंकों से लिए गए 8,585 करोड़ रुपये के कर्ज का भुगतान नहीं किया है।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी एमटीएनएल ने सात सरकारी बैंकों से लिए गए 8,585 करोड़ रुपये के कर्ज का भुगतान नहीं किया है।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में यह जानकारी दी।

घाटे में चल रही सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी के ऊपर कुल कर्ज 30 जून, 2025 तक 34,484 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इसमें 8,585 करोड़ रुपये का बैंक ऋण, 24,071 करोड़ रुपये का सरकारी गारंटी वाला बॉन्ड शामिल है।

कुल ऋण चूक में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का 3,733.22 करोड़ रुपये, इंडियन ओवरसीज बैंक का 2,434.13 करोड़ रुपये, बैंक ऑफ इंडिया का 1,121.09 करोड़ रुपये, पंजाब नेशनल बैंक का 474.66 करोड़ रुपये, भारतीय स्टेट बैंक का 363.43 करोड़ रुपये, यूको बैंक का 273.58 करोड़ रुपये और पंजाब एंड सिंध बैंक का 184.82 करोड़ रुपये का कर्ज शामिल है। इसमें मूलधन और ब्याज का भुगतान भी शामिल है।

ऋण भुगतान में चूक अगस्त, 2024 से फरवरी, 2025 के बीच हुई है।

एमटीएनएल ने 31 मार्च, 2025 के अंत में 8,346.24 करोड़ रुपये की चूक की सूचना दी थी, जो अगस्त, 2024 से फरवरी, 2025 की इसी अवधि के दौरान हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू