देश की खबरें | मप्र : दो दिन में 40 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में दो दिवसीय विशाल टीकाकरण अभियान-2 के दौरान रिकॉर्ड 40 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया।

भोपाल, 26 अगस्त मध्य प्रदेश में दो दिवसीय विशाल टीकाकरण अभियान-2 के दौरान रिकॉर्ड 40 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया।

प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि विशाल टीकाकरण अभियान बुधवार को शुरू किया गया और पहले दिन 24,20,374 लोगों को टीका लगाया गया जबकि बृहस्पतिवार को 16 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया गया।

उन्होंने कहा कि विशाल टीकाकरण अभियान के पहले दिन 21 लाख के लक्ष्य के मुकाबले 24 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया गया जबकि दूसरे दिन 10 लाख के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 16,49,751 से अधिक लोगों को टीका लगाया गया।

अधिकारी ने बताया कि अभियान के दो दिनों में टीकाकरण की कुल संख्या 40 लाख से अधिक है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विशाल टीकाकरण अभियान में भाग लेने वाले समाज के सभी वर्गों के समन्वित प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।

इससे पहले मध्य प्रदेश में 21 जून को 17.62 लाख लोगों को टीका लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया था।

प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश में अब तक चार करोड़ 41 लाख से अधिक (4,41,84,888) टीके लगाए जा चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट