देश की खबरें | मप्र : कान्हा में मृत मिला बाघ शावक, बांधवगढ़ में दूसरे बाघ शावक को बचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के कान्हा बाघ अभयारण्य में एक बाघ शावक का क्षत-विक्षत शव मिला, जबकि एक घायल बाघ शावक को राज्य के बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य से बचाया गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंडला/उमरिया (मप्र), नौ फरवरी मध्य प्रदेश के कान्हा बाघ अभयारण्य में एक बाघ शावक का क्षत-विक्षत शव मिला, जबकि एक घायल बाघ शावक को राज्य के बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य से बचाया गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कान्हा बाघ अभयारण्य के क्षेत्र संचालक एस के सिंह ने बताया कि कान्हा बाघ अभयारण्य के परिक्षेत्र में मंगलवार को गश्त के दौरान एक मादा बाघ शावक का क्षत-विक्षत शव मिला। उन्होंने कहा कि शव लगभग 2-3 दिन पुराना लगता है और उसकी उम्र छह माह से नौ माह के बीच रही होगी।

उन्होंने कहा कि इसका सिर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर शरीर से अलग हो गया था, अन्य सभी अंग मुख्य शरीर में उपस्थित पाए गए।

सिंह ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर बाघ शावक की मृत्यु का कारण बड़े बाघ द्वारा हमला पाया गया।

इस बीच, उमरिया जिले में बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य के खितोली रेंज में मंगलवार को गंभीर रूप से घायल एक बाघ शावक को वनकर्मियों द्वारा बचाया गया है।

बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य के प्रबंधन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि इस शावक के पेट, पसलियों, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान हैं, हो सकता है कि यह एक वयस्क बाघ के साथ लड़ाई में घायल हुआ हो। बयान के मुताबिक प्रारंभिक उपचार के बाद, इस शावक को बेहतर उपचार के लिए सतना जिले के मुकुंदपुर चिड़ियाघर में भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\