देश की खबरें | मप्र : दो सड़क हादसों में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के आगर मालवा और छतरपुर जिलों में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आगर मालवा/छतरपुर, 14 अक्टूबर मध्य प्रदेश के आगर मालवा और छतरपुर जिलों में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जिला अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी आरएल पवार ने बताया कि आगर मालवा में सोमवार सुबह करीब आठ बजे एक अज्ञात ट्रक ने उज्जैन रोड पर खड़ी एक कार को पीछे से टक्कर मार दी।

पवार के अनुसार, इस हादसे में सुनील परमार (65) और संजय परमार (60) नामक दो भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस उपमंडल अधिकारी सलिल शर्मा के मुताबिक, छतरपुर में रविवार रात जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर पारा गांव के पास एक कार एक ट्रक से टकरा गई, जिससे उसमें सवार एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि एएसआई लवकुश सिंह चंदेल को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में तैनात चंदेल सरकारी काम से सागर जा रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी