देश की खबरें | मप्र : सड़क हादसों में जिला जनसंपर्क अधिकारी सहित तीन लोगों की मौत, तीन घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के गुना और शाजापुर जिलों में पिछले 12 घंटों के अंतराल में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में राज्य के जनसंपर्क अधिकारी सहित तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये।

गुना/शाजापुर (मप्र), 13 दिसंबर मध्य प्रदेश के गुना और शाजापुर जिलों में पिछले 12 घंटों के अंतराल में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में राज्य के जनसंपर्क अधिकारी सहित तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये।

चाचौडा के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) मुनीष राजोरिया ने बताया कि गुना के जिला जनसंपर्क अधिकारी केपी दांगी (58) की कार गुना जिले के बीनागंज में पाखरियापुरा टोल नाके के निकट सोमवार सुबह आठ बजे के आसपास डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई, जिसमें उनकी मौत हो गयी।

उन्होंने कहा कि बीनागंज पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तथा दांगी को वाहन से बाहर निकाल कर पास के राजगढ़ जिले के ब्यावरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, हादसे के वक्त दांगी स्वयं वाहन चलाते हुये भोपाल में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद गुना लौट रहे थे।

वहीं, मक्सी पुलिस थाना प्रभारी गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि शाजापुर जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मक्सी और शाजापुर के बीच पलवल ढाबे के पास खड़ी कार को कंटेनर ट्रक ने रविवार रात करीब आठ बजे टक्कर मार दी, जिसमें कार में सवार दो लोगों राजीव सिंह (32) एवं शिवजीत सिंह यादव की घटनास्थल पर मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये।

उन्होंने कहा कि तीनों घायलों को उपचार के लिए शाजापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चौहान ने बताया कि यह कार अशोक नगर से उज्जैन जा रही थी और हादसे के वक्त पंचर लगाने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया।

चौहान ने बताया कि मक्सी पुलिस थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

सं रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\