देश की खबरें | मप्र : कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले की एक उप जेल में हत्या के मामले में बंद एक कैदी ने रविवार को कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए गये हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

छतरपुर (मध्य प्रदेश), 30 अप्रैल जिले की एक उप जेल में हत्या के मामले में बंद एक कैदी ने रविवार को कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए गये हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

उन्होंने कहा कि यह घटना छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 37 किलोमीटर दूर बिजावर उप जेल में सुबह लगभग चार बजे की है।

बिजावर के सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) राकेश शुक्ला ने बताया कि किशनगढ़ थाना क्षेत्र के बांकी गरौली निवासी नौने लाल राय (55) ने आज सुबह लगभग चार बजे बिजावर उप जेल की अपनी कोठरी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि वह अपने पुत्र की हत्या के मामले में जेल में बंद था।

जेलर से मामले की जानकारी पाकर तत्काल अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर जांच की गई। मृतक के परिजनों को सूचित करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

शुक्ला ने बताया कि जिला न्यायाधीश ने इस मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए। इसके लिए एक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है और उन्होंने अपनी जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Pitch Report: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Mirzapur Shocking News: मिर्जापुर में सनसनीखेज वारदात, सुबह टहलने निकले वकील की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई घटना

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Guwahati Weather Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Preview: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स