देश की खबरें | मप्र : सतना जिले में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार; दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिला पुलिस ने एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सतना (मध्य प्रदेश), 28 जुलाई जिला पुलिस ने एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार की है।

तहरीर के आधार पर उन्होंने बताया कि आरोपी 11-12 साल की बच्ची को बहला-फुसला कर अपने साथ सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार के बाद उसे चोट भी पहुंचायी।

मैहर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) लोकेश डाबर ने बताया कि पुलिस ने आज सुबह दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता को मैहर में प्राथमिक उपचार के बाद रीवा के अस्पताल में भेजा गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और लड़की को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

घटना की निंदा करते हुए मध्य प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि पीड़िता पर निर्भया कांड की याद दिलाने वाला अमानवीय हमला किया गया।

उन्होंने एक ट्वीट में दावा किया कि बहनों और बेटियों के साथ ऐसी घटनाएं मध्य प्रदेश में एक नियमित घटना बन गई हैं और इससे साबित हो गया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार उन्हें सुरक्षा प्रदान करने में विफल रही है।

उन्होंने बच्ची के उचित उपचार और एक करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट