देश की खबरें | सांसद मीणा को मिली धमकी, जांच करवाने की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यसभा सदस्य डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को जान से मारने की धमकी देने वाला पत्र मिला है। सांसद ने सोमवार को अपने नई दिल्ली स्थित बंगले पर यह हस्तलिखित पत्र मिलने के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री व राजस्थान के मुख्यमंत्री से मामले की जांच करवाने की मांग की है।

जयपुर, 18 जुलाई राज्यसभा सदस्य डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को जान से मारने की धमकी देने वाला पत्र मिला है। सांसद ने सोमवार को अपने नई दिल्ली स्थित बंगले पर यह हस्तलिखित पत्र मिलने के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री व राजस्थान के मुख्यमंत्री से मामले की जांच करवाने की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार खुद को 'कादिर अली राजस्थानी' बताने वाले एक शख्स ने भाजपा सांसद को जान से मारने की धमकी देते हुए आरोप लगाया है कि 'वे (मीणा) मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलते हैं और हिंदुओं की वकालत करते हैं और खुद को हिंदू नेता मानते हैं।'

पत्र में उस व्यक्ति ने कहा कि कुछ दिन पहले मीणा ने उदयपुर हत्याकांड के मृतक कन्हैयालाल के परिवार को एक महीने का वेतन देने की घोषणा की थी और मुसलमानों को तालिबानी कट्टरपंथी कहा था। कतिपय पत्र में 'पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने वालों को सबक सिखाने' की बात कही गई है।

किरोडी मीणा ने एक बयान में कहा कि ‘‘मैं इस प्रकार की धमकियों से डरने वाला नहीं हूं। मैं लगातार जिहादियों और इन्हें संरक्षण देने वाली राजनीतिक शक्तियों की पोल खोलता रहूंगा। चाहे मेरी जान ही क्यों न चली जाए।’’

मीणा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और नयी दिल्ली के पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\