देश की खबरें | सांसद हेमा मालिनी ने मांगा मथुरा के विकास के लिये विशेष आर्थिक पैकेज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मथुरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमा मालिनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर मथुरा के विकास के लिए सरकार से विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की है।

मथुरा (उप्र), 27 अप्रैल मथुरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमा मालिनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर मथुरा के विकास के लिए सरकार से विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की है।

हेमा मालिनी ने रविवार को यहां जारी एक बयान में बताया कि उन्होंने शनिवार को हुई मुलाकात के दौरान अपनी मांगों के सिलसिले में उन्हें एक पत्र भी सौंपा है।

बयान के मुताबिक, पत्र में सांसद हेमा मालिनी ने कहा है कि मथुरा भारतीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए आध्यात्मिक आकर्षण का एक प्रमुख केन्द्र है तथा इन पर्यटकों और स्थानीय लोगों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए मथुरा को अयोध्या, वाराणसी, आगरा और प्रयागराज की तरह विशेष पैकेज देने की आवश्यकता है।

अभिनेत्री से राजनीतिक नेता बनीं हेमा मालिनी ने शनिवार को आदित्यनाथ से मुलाकात की और अपने संसदीय क्षेत्र के विकास में विशेष रुचि लेने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि बृज तीर्थ विकास परिषद भी कुछ योजनाओं को लागू कर रही है।

हेमा मालिनी ने मुख्यमंत्री को दिये गये पत्र में कहा कि मथुरा में पर्यटकों की संख्या आश्चर्यजनक रूप से बढ़ रही है तथा प्रतिदिन यह संख्या शहर की आबादी के दोगुने के बराबर हो जाती है और ऐसे में शहर की मौजूदा सुविधाएं और बुनियादी ढांचा इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपर्याप्त हैं, लिहाजा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मथुरा को विशेष पैकेज की जरूरत है।

पत्र में उन्होंने यातायात जाम, खासकर मथुरा और वृंदावन के बीच यातायात अक्सर बाधित होने की समस्या पर चिंता जताते हुए मथुरा-वृंदावन मार्ग पर यातायात को कम करने के लिए मथुरा वृंदावन रेलवे ट्रैक की जमीन के स्थान पर दो लेन की सड़क और एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाने का प्रस्ताव रखा।

हेमा मालिनी ने कहा, ''इस बारे में मेरी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात हो चुकी है और उन्होंने इस परियोजना के लिए मौखिक सहमति दे दी है।''

बयान के मुताबिक, भाजपा सांसद ने मुख्यमंत्री से कहा कि वह रेल मंत्रालय से सड़क निर्माण के लिए जमीन राज्य सरकार को हस्तांतरित करने का अनुरोध करें।

हेमा मालिनी ने मांग की, ''श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बृज चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया जाना चाहिए और इस मार्ग पर निर्माण शुरू करने के लिए राज्य सरकार को केंद्र सरकार से इस परियोजना को जल्द से जल्द मंजूरी दिलाने का प्रयास करना चाहिए।''

उन्होंने कहा कि कई वर्षों से लाखों तीर्थयात्री बृज चौरासी कोसी परिक्रमा करते आ रहे हैं और यह मार्ग 299 किलोमीटर लंबा है और 160 गांवों को जोड़ता है तथा उत्तर प्रदेश सरकार इस परियोजना के लिए पहले ही अनापत्ति प्रमाण पत्र दे चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Stats And Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Hardik Pandya IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन, ऑलराउंडर के आकंड़ों पर एक नजर

Rohit Sharma IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर