देश की खबरें | मप्र : छात्रा का गर्भपात कराने के आरोप में महिला चिकित्सक सहित चार लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के बैतूल में 15 वर्षीय छात्रा का गर्भपात कराने के मामले में एक महिला चिकित्सक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
बैतूल (मप्र), 31 मार्च मध्यप्रदेश के बैतूल में 15 वर्षीय छात्रा का गर्भपात कराने के मामले में एक महिला चिकित्सक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बुधवार को गिरफ्तार लोगों में महिला चिकित्सक के अलावा पीड़ित छात्रा के माता-पिता एवं उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोपी कोचिंग संचालक शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने बताया कि बैतूल जिले के आमला स्थित एक कोचिंग संचालक द्वारा उसकी कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने और उसके बाद गर्भपात कराने की सूचना एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर पुलिस को दी।
उन्होंने कहा कि सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए बुधवार को जांच-पड़ताल की गई तो पाया गया कि छात्रा के साथ 16 अक्टूबर 2021 को कोचिंग संचालक प्रकाश भोजेकर (26) द्वारा दुराचार किया गया था और पांच माह की गर्भवती होने पर निजी अस्पताल में 22 मार्च 2022 को नाबालिग का गर्भपात कराया गया।
प्रसाद ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी प्रकाश भोजेकर एवं गर्भपात कराने में सहयोग करने वाले आरोपी के माता-पिता और गर्भपात करने वाली चिकित्सक वंदना कापसे को विभिन्न संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)