देश की खबरें | मप्र : पूर्व डकैत मलखान सिंह कांग्रेस में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व डकैत मलखान सिंह बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गये। मध्य प्रदेश में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

भोपाल, नौ अगस्त पूर्व डकैत मलखान सिंह बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गये। मध्य प्रदेश में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

मलखान सिंह 1982 में आत्मसमर्पण करने से पहले दो दशकों तक प्रदेश के चंबल क्षेत्र में एक खूंखार डकैत के रूप में जाने जाते थे।

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होने के बाद पूर्व दस्यु ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से भाजपा का सफाया हो जाएगा।

इस अवसर पर कमलनाथ ने सत्तारूढ़ भाजपा पर अपने दो दशक लंबे शासन के दौरान लोगों के बीच भय और आतंक पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोगों ने भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है।

अपनी लंबी मूंछों पर ताव देते हुए मलखान सिंह ने पत्रकारों से कहा कि वह हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़े।

उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा के शासन पर महिलाओं के खिलाफ अपराधों को नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने लोगों में आतंक पैदा किया है।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद मलखान सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में वह ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से भाजपा को उखाड़ फेकेंगे।

कांग्रेस द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि शिक्षा विभाग के पूर्व अधिकारी संतोष शर्मा भी 1,200 समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\