देश की खबरें | मप्र : धन ऐंठने के लिए नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार की झूठी शिकायत, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंदौर में तीन लोगों से धन ऐंठने के लिए उन्हें नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की साजिश का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया । इस सिलसिले में दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इंदौर (मध्यप्रदेश), पांच सितंबर इंदौर में तीन लोगों से धन ऐंठने के लिए उन्हें नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की साजिश का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया । इस सिलसिले में दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 15 साल की लड़की ने सोमवार रात आरोप लगाया था कि शहर के निपानिया क्षेत्र में तीन लोगों ने उसके साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म किया और इसके बाद वे उसे शराब की एक दुकान के पास झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अभिषेक आनंद ने बताया, ‘‘जब हमने एक महिला उप निरीक्षक के जरिये लड़की को भरोसे में लेकर बात की, तो इन तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का उसका आरोप सही नहीं पाया गया।’’

उन्होंने कहा कि लड़की के साथ दो अन्य लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया था। डीसीपी के मुताबिक, इन्हीं दो लोगों ने लड़की को इस बात के लिए राजी किया था कि वह पुलिस थाने में तीन व्यक्तियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार की झूठी शिकायत करे ताकि इसके आधार पर उनसे धन ऐंठा जा सके।

आनंद ने बताया कि नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और धन वसूली के लिए आपराधिक साजिश रचने में शामिल दो आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के संबद्ध प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट