देश की खबरें | मप्र : छतरपुर में गाय को बचाने के प्रयास में कार पलटने से बुजुर्ग दंपति की मौत, बेटा घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में झांसी-खजुराहो मार्ग पर एक गाय को बचाने के प्रयास में कार के पलट जाने से एक बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई और उनका बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

छतरपुर, 30 जुलाई मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में झांसी-खजुराहो मार्ग पर एक गाय को बचाने के प्रयास में कार के पलट जाने से एक बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई और उनका बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नौगांव पुलिस थाने के निरीक्षक संजय वेडिया ने बताया कि हादसा जिला मुख्यालय से लगभग 22 किलोमीटर दूर बिलहरी गांव के पास शुक्रवार देर रात को हुआ, जब पीड़ित झांसी से छतरपुर स्थित अपने घर जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि एक गाय को बचाने के प्रयास में कार चला रहे अंकुर अग्रवाल (27) ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार फिसलकर पलट गई।

अधिकारी ने बताया कि श्यामलाल अग्रवाल (70) और उनकी पत्नी मंजू (60) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंकुर गंभीर रुप से घायल हो गया।

उन्होंने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक को कार से बाहर निकाला तथा घायल व्यक्ति को पास के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सं दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\