देश की खबरें | मप्र : कर्ज में डूबे किसान एवं उसकी बेटी ने आत्महत्या की

शाजापुर (मप्र), 23 सितंबर जिले के गांव सांपखेड़ा में कर्ज में डूबे 40 वर्षीय एक किसान एवं उसकी 17 वर्षीय बेटी ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली।

कोतवाली थाना प्रभारी उदय सिंह ने बताया कि सांपखेड़ा गांव के रहनेवाले ईश्वर सिंह राजपूत (40) ने बृहस्पतिवार सुबह सल्फास खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि इसके बाद किसान की बेटी खुशबू (17) ने भी जहर खा लिया जिसे तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि किसान कर्ज में डूबा हुआ था और आर्थिक तंगी के चलते उसने आत्महत्या की।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)