देश की खबरें | मप्र: नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ छह लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

रीवा (मप्र), 18 सितंबर मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ छह लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनिल सोनकर ने बताया कि यह घटना रीवा जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर शनिवार को हुई।

उन्होंने कहा कि पीड़िता के अनुसार वह अपने एक दोस्त के साथ शनिवार दोपहर मंदिर गई थी और मंदिर में दर्शन करने के बाद वे दोनों बैठकर बातचीत कर रहे थे कि इसी दौरान छह युवक वहां पहुंच गए और लड़की एवं उसके दोस्त को धमकाने लगे।

सोनकर ने बताया कि पीड़िता के अनुसार आरोपी उसे घसीटकर पास के ही एक जलप्रपात की तरफ ले गए और वहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार आरोपियों ने लड़की से मारपीट भी की और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया।

उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके परिजनों को भी घटना की जानकारी दी।

सोनकर ने बताया कि लड़की की हालत खराब थी, इसलिए उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार), 395 (डकैती), 506 (धमकाना) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

सोनकर ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश कर जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं।

इसी बीच, रीवा के जिलाधिकारी मनोज पुष्प ने ट्वीट किया, ‘‘नईगढ़ी में किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में छह आरोपियों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शेष की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए मऊगंज के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) की उपस्थिति में तीन आरोपियों के घर को जेसीबी मशीन से आज तोड़ा गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे जघन्य अपराधियों को कड़ी सजा दी जाएगी।’’

वहीं, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शेष तीन आरोपियों की भी पुलिस ने पहचान कर ली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू