देश की खबरें | मप्र उपचुनाव: 17 सीटों पर भाजपा, नौ पर कांग्रेस तथा दो सीटों पर बसपा उम्मीदवार आगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मंगलवार को हो रही वोटों की गिनती में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी 17 सीटों पर, कांग्रेस नौ सीटों पर तथा बसपा दो सीटों पर आगे है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 10 नवंबर मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मंगलवार को हो रही वोटों की गिनती में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी 17 सीटों पर, कांग्रेस नौ सीटों पर तथा बसपा दो सीटों पर आगे है।

प्रदेश के तीन मंत्री एदल सिंह कंषाना (सुमावली), गिर्राज दंडोतिया (दिमनी) और ओपीएस भदौरिया (मेहगांव) अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवारों से पीछे चल रहे हैं।

यह भी पढ़े | रिपब्लिक टीवी के डिस्ट्रीब्यूशन हेड घनश्याम सिंह को कथित TRP घोटाला मामले में किया गया गिरफ्तार- मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी: 10 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुरैना से बसपा के उम्मीदवार राम प्रकाश राजौरिया 3,029 मतों से तथा पोहरी सीट पर इसी पार्टी के कैलाश कुशवाह मात्र 47 मतों से आगे हैं।

अब तक प्राप्त रुझानों में भाजपा के उम्मीदवार 17 सीटों पर आगे चल रहे हैं। भाजपा की सबसे कम बढ़त डबरा सीट पर 312 मतों की जबकि सबसे अधिक बढ़त 17,283 मतों से बदनावर सीट पर बनी हुई है।

यह भी पढ़े | Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ती प्रदुषण के कारण AQI ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज, हवा हुई जहरीली.

वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार सुमावली, दिमनी, अंबाह, मेहगांव, गोहद, भांडेर, करैरा, ब्यावरा और आगर विधानसभा सीटों पर आगे चल रहे हैं।

इस उपचुनाव में प्रदेश सरकार के 12 मंत्री सहित कुल 355 उम्मीदवार मैदान में हैं। कोविड-19 महामारी के भय के बावजूद तीन नंवबर को हुए मतदान में कुल 70.27 फीसदी मतदान हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\