देश की खबरें | मप्र : बार-बार की डांट से नाराज बेटे ने मां की गोली मारकर हत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ शहर में बार-बार मां के डांटने और पीटने से नाराज 16 वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी।
टीकमगढ़, 17 जनवरी मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ शहर में बार-बार मां के डांटने और पीटने से नाराज 16 वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 11 वीं कक्षा के छात्र ने अपने पिता की लाइसेंसी राइफल से घर में अपनी 43 वर्षीय मां को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
आरोपी के पिता टना के समय घर पर नहीं थे जो एक बैंक में सुरक्षा प्रहरी के तौर पर काम करते हैं।
अधिकारी ने कहा कि किशोर ने खुद ही पुलिस को सूचित किया और पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने का इंतजार किया।
ग्रामीण थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने प्रारंभिक जांच के हवाले से बताया, ‘‘ लड़का अपनी मां के रवैये से नाखुश था क्योंकि वह उसे अक्सर डांटती थी और कई बार उसे बुरी तरह से पीटती भी थी।’’
उन्होंने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर किशोर को हिरासत में ले लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)