Madhya Pradesh: एक व्यक्ति ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में ही लगाएगा कोरोना रोधी टीका

जिले के एक गांव में कोरोना रोधी टीका लगवाने से हिचक रहे एक व्यक्ति को जब अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया तो उसने ऐसी मांग रखी जिसे सुनकर सभी लोग हैरान रह गए.

वैक्सीन | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

धार (मध्य प्रदेश), 26 सितंबर : जिले के एक गांव में कोरोना रोधी टीका लगवाने से हिचक रहे एक व्यक्ति को जब अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया तो उसने ऐसी मांग रखी जिसे सुनकर सभी लोग हैरान रह गए. व्यक्ति ने अधिकारियों से कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में ही टीके की पहली डोज लगवाएगा.

शनिवार को हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है. जिले के अधिकारियों ने बताया कि वे उक्त व्यक्ति के पास जाएंगे और उसे समझा-बुझाकर टीका लगवाने के लिए राजी करेंगे. यह भी पढ़ें : भाजपा लोगों का मनोरंजन कर ही रही है, ऐसे में सिनेमा हॉल खोलने की क्या जरूरत है: संजय राउत

डही विकासखंड के संसाधन समन्वयक मनोज दुबे ने फोन पर ‘’ को बताया कि उक्त घटना उस समय हुई जब टीकाकरण टीम धार जिला मुख्यालय से करीब 130 किलोमीटर दूर स्थित आदिवासी ग्राम कीकरवास पहुंची.

Share Now

\