देश की खबरें | मप्र : इटारसी के पास रेल पटरी पर एक तेंदुआ मृत मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले स्थित इटारसी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पटरी पर रविवार सुबह एक तेंदुआ मृत पाया गया। यह जानकारी एक वन अधिकारी ने दी।

नर्मदापुरम (मप्र), 28 मई मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले स्थित इटारसी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पटरी पर रविवार सुबह एक तेंदुआ मृत पाया गया। यह जानकारी एक वन अधिकारी ने दी।

सतपुड़ा बाघ अभयारण्य के उपसंचालक संदीप फैलोज ने बताया कि बागदेव वन क्षेत्र में एक ट्रेन की चपेट में आने से संभवत: इस तेंदुए की मौत हुई। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों का एक दल तथा श्वान दस्ता घटनास्थल पर पहुंचा।

वहीं, वनमंडल अधिकारी डी के वासनिक ने बताया कि ऐसा लगता है कि तेंदुआ पास के जंगल से रेल पटरी पर आ गया। वासनिक ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही घटना की तस्वीरों में दिख रहा है कि तेंदुए का सिर धड़ से अलग हो गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\