देश की खबरें | मप्र : मूंछ रखे जाने पर भड़के लोगों ने 30 वर्षीय व्यक्ति को लाठी से पीटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के इंदौर में 30 वर्षीय व्यक्ति के मूंछ रखने पर नाराजगी जताते हुए तीन लोगों ने उसके साथ कथित रूप से गाली-गलौज की और उसे लाठी से पीट भी दिया।
इंदौर, छह अप्रैल मध्यप्रदेश के इंदौर में 30 वर्षीय व्यक्ति के मूंछ रखने पर नाराजगी जताते हुए तीन लोगों ने उसके साथ कथित रूप से गाली-गलौज की और उसे लाठी से पीट भी दिया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि रवि तिरोदिया (30) ने मंगलवार देर रात की कथित घटना को लेकर मल्हारगंज थाने में इस बाबत प्राथमिकी दर्ज कराई है।
अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि तिरोदिया के मूंछ रखे जाने पर भड़के बंटी गोधा, उसके भाई नवीन गोधा और उसके साथी ताराचन्द उर्फ बम ने इस 30 वर्षीय व्यक्ति के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया।
उन्होंने बताया कि तिरोदिया ने जब अपशब्दों पर विरोध जताया, तो इनमें से एक व्यक्ति ने उसे लाठी से पीटा।
अधिकारी ने बताया कि तिरोदिया के शोर मचाने पर उसके दो भाइयों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया जिसके बाद तीनों आरोपी पीड़ित व्यक्ति को धमकाकर भाग गए।
उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और अभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
हर्ष
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)