देश की खबरें | मप्र : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आईं 16 गायें, दो आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में 16 गायों की एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

छतरपुर, 14 सितंबर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में 16 गायों की एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे झांसी-खजुराहो मार्ग पर कैडी गांव के पास हुई इस घटना में पांच गोवंश घायल हुए।

पुलिस के अनुसार, अधिकारियों को सूचना मिली कि गायें एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई हैं, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल गोवंश को पशु चिकित्सालय भेजवाया।

पुलिस के मुताबिक, घटना को लेकर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), मोटर वाहन अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर ट्रक की पहचान की गई और उसे जब्त कर लिया गया। उसने बताया कि मामले में उत्तर प्रदेश निवासी चालक धीरेंद्र कुशवाह और परिचालक प्रमोद कुशवाह को गिरफ्तार किया गया है।

पशु चिकित्सा अधिकारी आरएन सेन ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 16 गायों की मौत हो गई, जबकि पांच गोवंश घायल हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड