देश की खबरें | मप्र : बस-जीप की टक्कर में 13 लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में रविवार को बस एवं जीप की टक्कर में जीप में सवार 13 लोग घायल हो गए। घायलों में सहकारिता विभाग, सहकारी बैंकों के कर्मचारी एवं जीप चालक शामिल हैं। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।

सीहोर (मप्र), 30 जुलाई मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में रविवार को बस एवं जीप की टक्कर में जीप में सवार 13 लोग घायल हो गए। घायलों में सहकारिता विभाग, सहकारी बैंकों के कर्मचारी एवं जीप चालक शामिल हैं। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर शाम करीब छह बजे जावर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक रिसॉर्ट के पास हुआ।

वाहन में सवार पुष्पेंद्र जाट ने बताया कि सभी घायल जिला सहकारी बैंकों और सहकारिता विभाग के कर्मचारी हैं और हम भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर सोमवार को होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘दुर्घटना तब हुई जब बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगाए और इन लोगों को ले जा रहा वाहन पीछे की तरफ से उससे टकरा गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दुर्घटना में चालक समेत 13 लोग घायल हो गए।’’

उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जावर और आष्टा अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी