देश की खबरें | मप्र : 12वीं की छात्रा अपने घर में फंदे से लटकी मिली, पुलिस को आत्महत्या का संदेह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में रविवार को 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 साल की एक लड़की का शव उसके घर में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

छतरपुर (मध्य प्रदेश), 12 मार्च जिले में रविवार को 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 साल की एक लड़की का शव उसके घर में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की के परिवार के सदस्यों का कहना है कि परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण लड़की अवसाद में थी, इसलिए उसने आत्महत्या कर ली।

उन्होंने कहा कि पीड़िता के परिजनों ने उसकी काउंसलिंग भी की थी।

सहायक उपनिरीक्षक बीएस ठाकुर ने बताया कि घटना छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर टटम गांव में हुई। उन्होंने कहा, ‘‘16 वर्षीय इस छात्रा ने अपने घर में लगे पंखे पर फांसी लगा ली। घटना के समय लड़की के परिवार वाले खेत पर कटाई करने गए थे।’’

ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक बयानों में लड़की के परिवार वालों ने बताया है कि वह 12वीं की परीक्षा दे रही थीं और पेपर अच्छे नहीं होने के कारण वह काफी उदास थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड