देश की खबरें | उत्तरी दिल्ली में कुत्ते को बचाने के दौरान मोटरसाइकिल सवार की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक कुत्ते को बचाने की कोशिश के दौरान हुई सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 26 अगस्त उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक कुत्ते को बचाने की कोशिश के दौरान हुई सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान राहुल के रूप में की गयी है और वह बिहारीपुर में रहता था।

पुलिस ने कहा कि उन्हें बृहस्पतिवार रात करीब 11.29 बजे सूचना मिली कि पुस्ता रोड पर एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हालत में मिला है।

पुलिस के मुताबिक मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गली के एक कुत्ते को बचाने की कोशिश में मोटरसाइकिल पर सवार राहुल फिसल कर गिर गया और वहां से गुजर रही एक पिकअप वैन की चपेट में आ गया।

उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी के मुताबिक मोटरसाइकिल से गिरने के बाद राहुल को वहां से गुजर रही एक पिकअप वैन ने टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के समय राहुल ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।

पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और वहां की सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद वजीराबाद पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

राहुल अविवाहित था और पिछले करीब एक साल से कड़कड़डूमा अदालत परिसर के पास लीला होटल में सहायक एवं रसोइये का काम करता था। पुलिस ने बताया कि उसके पिता यहां दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के किचन में काम करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\