Rajasthan Road Accident: राजस्थान के बूंदी में मोटरसाइकिल की कार से टक्कर, दो लोगों की मौत

राजस्थान के बूंदी जिले में एक सुरंग के पास एक कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Photo Credits File

कोटा, 9 जनवरी: राजस्थान के बूंदी जिले में एक सुरंग के पास एक कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक यह हादसा सोमवार रात बूंदी सदर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 52 की चित्तौड़ पुलिया पर हुआ. स्थानीय थाना प्रभारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रकाश बैरवा (60) और रामलाल बैरवा (42) के रूप में की गयी है। दोनों ही जिले के सियाणा गांव के रहने वाले थे.

दोनों मोटरसाइकिल पर सवार थे और सड़क की गलत दिशा में थे, तभी सामने से आ रही एक कार से उनकी टक्कर हो गई. थाना प्रभारी के मुताबिक दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. थाना प्रभारी भारद्वाज ने बताया कि पुलिस दोनों पीड़ितों को बूंदी जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उन्होंने कहा कि मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट