देश की खबरें | मां ने एक साल के बच्चे की हत्या की, पुलिस ने हिरासत में लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि उसकी मां खुशबू को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि उसकी मां खुशबू को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि घटना जिले के चांदा कोतवाली अंतर्गत फरमापुर गांव की है। गांव निवासी रोहित शर्मा का एक ही पुत्र शिवम (एक वर्ष) था। बताया जा रहा है कि रोहित मुंबई में रहकर काम करता था और वह गत चार जुलाई को पत्नी खुशबू और बच्चे शिवम को लेकर मुंबई से घर आया था।

रोहित ने बताया कि रविवार को मुंबई जाने के लिए घर से प्रयागराज स्टेशन के लिए निकल रहा था, तो पत्नी ने भी साथ चलने की बात कही। इस पर उसने उससे कहा कि अगले महीने 10 अगस्त को तुम्हारा भाई जब मुंबई आएगा, तो उसके साथ आ जाना।

लेकिन खुशबू रोहित की यह बात मानने के लिए राजी नहीं हुई। रोहित ने बताया कि शनिवार रात को पत्नी ने उसे खाना देने से मना कर दिया और इसके बाद रात में बेटे शिवम का मुंह दबाने का प्रयास किया।

रोहित के मुताबिक जब वह रविवार को घर से निकला, तो उसकी पत्नी ने बेटे को मार डाला।

रोहित को जब इस घटना की जानकारी हुई, तो वह आधे रास्ते से ही घर वापस आ गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी लम्भुआ सतीश शुक्ला ने बताया कि रविवार को चांदा कोतवाली क्षेत्र के फरमापुर गांव निवासी खुशबू पत्नी रोहित शर्मा ने पति से कुछ कहासुनी होने पर अपने एक वर्षीय पुत्र की कथित तौर पर हत्या कर दी।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\