देश की खबरें | आगरा में मानव शर्मा आत्महत्या प्रकरण में सास गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (टीसीएस) कंपनी के प्रबंधक मानव शर्मा (30) के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसकी सास और एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया।

आगरा (उप्र), 13 मार्च आगरा में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (टीसीएस) कंपनी के प्रबंधक मानव शर्मा (30) के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसकी सास और एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया।

सहायक पुलिस आयुक्त विनायक भोंसले ने कहा, ''मानव शर्मा आत्महत्या मामले में शर्मा की सास पूनम और रिश्तेदार नीशू को बरहन क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। अदालत ने उनकी 14 दिन की रिमांड भी मंजूर कर ली है।''

टीसीएस कंपनी के मुंबई दफ्तर में कार्यरत प्रबंधक मानव शर्मा ने 24 फरवरी को आगरा में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

आत्महत्या करने से पहले मानव शर्मा ने एक वीडियो भी बनाया था जिसमें उसने कहा था कि वह अपनी पत्नी से पीड़ित होकर खुदकुशी कर रहा है।

इस मामले में 28 फरवरी को मानव शर्मा के पिता नरेंद्र कुमार शर्मा की तहरीर पर मानव की पत्नी निकिता, सास पूनम शर्मा, ससुर निपेंद्र कुमार शर्मा और रिश्तेदार नीशू और रिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मानव शर्मा की पत्नी निकिता, ससुर निपेंद्र और रिश्तेदार रिया अभी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान