देश की खबरें | राजस्थान के अधिकांश हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में, बाड़मेर में पारा 46 डिग्री पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अधिकतर इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है जहां बुधवार को सीमावर्ती बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिन राज्य के अनेक इलाकों में लू (हीटवेव) चलने की चेतावनी दी है।

जयपुर, आठ मई राजस्थान के अधिकतर इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है जहां बुधवार को सीमावर्ती बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिन राज्य के अनेक इलाकों में लू (हीटवेव) चलने की चेतावनी दी है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बुधवार को दिन में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। बाड़मेर में 46 डिग्री सेल्सियस, जालोर में 45.5 डिग्री, फलोदी में 45.4 डिग्री, जैसलमेर व गंगानगर में 45.2 डिग्री, जोधपुर में 45.0 डिग्री, कोटा व बीकानेर में 44.6 डिग्री, वनस्थली में 44.1 डिग्री, संगरिया में 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र ने बताया कि इस दौरान माउंट आबू का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सबसे कम है ।

राजधानी जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

जबरदस्त गर्मी को देखते हुए भरतपुर के जिला कलेक्टर ने कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 9 से 11 मई तक का अवकाश घोषित किया है। उल्लेखनीय है कि 10 मई को परशुराम जयंती के अवसर पर राजपत्रित अवकाश है।

मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में जोरदार गर्मी और लू का दौर अभी कुछ दिन जारी रहेगा तथा अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

इसके अनुसार कल यानी नौ मई को जोधपुर, बीकानेर संभाग मैं कहीं-कहीं तीव्र गर्म हवाएं यानी 'लू' चलने की संभावना है। इस दौरान जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग में भी लू चलने की संभावना है। 10 मई को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग में लू (हीटवेव) जारी रहने की संभावना है।

वहीं 10-11 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघ गर्जन के साथ आंधी व हल्की बारिश की संभावना है। आंधी बारिश की गतिविधियां 11 व 13 मई को भी कुछ भागों में जारी रहने व कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने व तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

केंद्र ने बताया कि आंधी बारिश के प्रभाव से 11 मई से राजस्थान में लोगों को लू से कुछ राहत मिल सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\