जरुरी जानकारी | भारी त्योहारी मांग के कारण अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में भारी त्योहारी मांग के कारण देश के तेल तिलहन बाजार में शनिवार को अधिकतर तेल-तिलहनों के थोक भाव मजबूत बंद हुए। नये फसल की आवक और सस्ते आयातित तेल से दाम से लगभग दोगुना होने की वजह से मूंगफली तेल-तिलहन के थोक भाव में गिरावट दर्ज हुई।

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर देश में भारी त्योहारी मांग के कारण देश के तेल तिलहन बाजार में शनिवार को अधिकतर तेल-तिलहनों के थोक भाव मजबूत बंद हुए। नये फसल की आवक और सस्ते आयातित तेल से दाम से लगभग दोगुना होने की वजह से मूंगफली तेल-तिलहन के थोक भाव में गिरावट दर्ज हुई।

कल रात शिकागो एक्सचेंज लगभग दो प्रतिशत तेज बंद हुआ था जो तेल-तिलहन कीमतों में सुधार का मुख्य कारण है। मलेशिया एक्सचेंज आज बंद है। सूत्रों ने कहा कि देश में सभी खाद्यतेलों की भारी त्योहारी मांग है जो अधिकांश तेल तिलहन कीमतों में मजबूती का कारण है।

उन्होंने कहा कि सरसों के अच्छे ऊपज की कमी है ज्यादातर नमी वाले फसल किसानों के पास हैं और इससे केवल रिफाइंड बन सकता है। इसलिए सरकार को नेफेड के पास मौजूद सरसों को बचा कर रखना चाहिये क्योंकि आगे सरसों की जाड़े की मांग बढ़ेगी। नीचे भाव में किसान कपास की बिक्री नहीं कर रहे जिससे बिनौले की भी कमी हो रही है। केवल कम जोत वाले किसान मजबूरीवश न्यनूतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से भी नीचे भाव में अपनी सोयाबीन फसल बेच रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि सरसों, सोयाबीन और सूरजमुखी के मंडियों में एमएससी से नीचे दाम किसानों को मिल रहे हैं। इससे किसानों की लागत भी पूरी नहीं हो रही है। इस समस्या की ओर सरकार को ध्यान देना चाहिये कि इस स्थिति को कैसे संभाला जा सकता है। प्रमुख संगठन सोपा के चेयरमैन ने भी कहा है कि सोयाबीन तेल का दाम दूध से दोगुना होना चाहिये नहीं तो आगे किसान तिलहन बोने से कतरा सकते हैं।

आयातित सस्ते खाद्यतेलों से मूंगफली तेल का दाम लगभग दोगुना होने की वजह से केवल मूंगफली तेल तिलहन के दाम में गिरावट देखने को मिली।

शनिवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 5,625-5,675 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 6,750-6,800 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,650 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,315-2,600 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,550 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,780 -1,875 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,780 -1,890 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,750 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,650 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 7,800 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,450 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,150 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 8,300 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 4,650-4,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,350-4,450 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,015 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी