जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में घट-बढ़ के रुख के बीच ज्यादातर तेल-तिलहन की कीमतों में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में घट-बढ़ के रुख के बीच घरेलू तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को अधिकांश तेल-तिलहन के दाम सुधार के साथ बंद हुए। मूंगफली तेल-तिलहन और सोयाबीन तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर स्थिर रहे।

नयी दिल्ली, 23 जून विदेशी बाजारों में घट-बढ़ के रुख के बीच घरेलू तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को अधिकांश तेल-तिलहन के दाम सुधार के साथ बंद हुए। मूंगफली तेल-तिलहन और सोयाबीन तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर स्थिर रहे।

शिकॉगो और मलेशिया एक्सचेंज में घट-बढ़ का रुख कायम है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सरसों का दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से अधिक होने के बावजूद किसानों की ओर से बिकवाली में कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई जा रही है। इस वजह से मंडियों में सरसों की आवक कम है। दूसरा, कच्ची घानी की बड़ी तेल पेराई मिलों की मांग निरंतर बनी हुई है जिसके कारण सरसों तेल-तिलहन के दाम में सुधार आया।

उन्होंने कहा कि बिनौले की उपलब्धता कम होने की वजह से मांग बढ़ने के बीच सोयाबीन तेल के दाम में सुधार आया लेकिन ऊंचे दाम की वजह से सोयाबीन डी-आयल्ड केक (डीओसी) की मांग प्रभावित रहने की वजह से सोयाबीन तिलहन के दाम स्थिर बने रहे। ईरान-इजरायल संघर्ष का आज के दिन खाद्य तेल-तिलहन बाजार पर फिलहाल कोई असर नहीं दिखा लेकिन आने वाले समय के बारे में फिलहाल कोई अनुमान लगाना मुश्किल है।

सूत्रों ने कहा कि मलेशिया में पाम-पामोलीन तेल का उत्पादन और इसका स्टॉक बढ़ रहा है जिसकी वजह इन तेलों के दाम घटने चाहिये थे। लेकिन इसके उलट मलेशिया में इनके दाम ऊंचा बोले जा रहे हैं, जबकि लिवाली कमजोर बनी हुई है। ऊंचा दाम बोले जाने के कारण कच्चे पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन तेल में सुधार है।

उन्होंने कहा कि कम उपलब्धता के बीच कुछ नमकीन बनाने वाली कंपनियों की मांग की वजह से बिनौला तेल कीमत में भी सुधार है।

सूत्रों ने कहा कि मूंगफली की गर्मी की फसल मंडियों में आने के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम पूर्ववत रहे।

उन्होंने कहा कि सरकार को विशेष रूप से मूंगफली और सोयाबीन पर ध्यान देना होगा क्योंकि इनके हाजिर दाम एमएसपी से लगभग 10-15 प्रतिशत नीचे हैं जो किसानों में निराशा पैदा कर सकते हैं।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 6,850-6,900 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 5,675-6,050 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 13,650 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,210-2,510 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,535-2,635 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,535-2,670 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 9,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,775 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,450 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,600 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,550 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 4,425-4,475 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,125-4,225 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज