जरुरी जानकारी | अधिकांश कर्मचारी महामारी के बाद काम के ‘हाइब्रिड’ मॉडल के पक्ष में: सर्वेक्षण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के मामलों में कमी, तेज टीकाकरण अभियान और बढ़ती आर्थिक एवं रोजगार दर के साथ देश धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर लौट रहा है। ऐसे में एक सर्वेक्षण से पता चला है कि 73 प्रतिशत कर्मचारी पूरे उद्योग में काम के हाइब्रिड मॉडल के पक्ष में हैं।

मुंबई, 12 नवंबर कोविड-19 के मामलों में कमी, तेज टीकाकरण अभियान और बढ़ती आर्थिक एवं रोजगार दर के साथ देश धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर लौट रहा है। ऐसे में एक सर्वेक्षण से पता चला है कि 73 प्रतिशत कर्मचारी पूरे उद्योग में काम के हाइब्रिड मॉडल के पक्ष में हैं।

मानव संसाधन समाधान प्रदाता ‘जीनियस कंसल्टेंट्स’ के एक सर्वेक्षण के अनुसार, 73 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों ने कहा कि वे उद्योगों में इस नए उभरते हाइब्रिड मॉडल के पक्ष में हैं।

सर्वेक्षण की रिपोर्ट में कहा गया कि जैसा कि विभिन्न उद्योगों के अधिकांश संगठनों को महामारी प्रतिबंधों के कारण कर्मचारियों को उनके घर से ही काम करवाने पर मजबूर होना पड़ा था। अधिकांश कर्मचारियों ने कहा कि स्थिति सामान्य होने के बाद भी यह व्यवस्था जारी रहनी चाहिए।

इसके अलावा, सर्वेक्षण में पाया गया कि हाइब्रिड मॉडल अच्छा होगा और नियोक्ताओं को ऐसे वातावरण में काम करना जारी रखने की अनुमति देगा जो उन्हें संभव लगता है।

सर्वेक्षण के अनुसार, ‘‘इससे कर्मचारियों को समय और पैसे की बचत होगी। यह कंपनियों को कार्यालय खर्च बचाने में भी मदद करेगा।’’

बैंकिंग और वित्त, निर्माण और इंजीनियरिंग, शिक्षा/शिक्षण/प्रशिक्षण, एफएमसीजी, आतिथ्य, मानव संसाधन समाधान, आईटी, आईटीईएस और बीपीओ, लॉजिस्टिक्स, विनिर्माण सहित अन्य क्षेत्रों में अक्टूबर में 1,000 से अधिक उत्तरदाताओं के साथ ऑनलाइन सर्वेक्षण किया गया था।

इसके अलावा, सर्वेक्षण में पाया गया कि 71 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों की राय थी कि हाइब्रिड मॉडल का कर्मचारी उत्पादकता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और उन्हें अधिक संसाधनपूर्ण होने में सहायता मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि हाइब्रिड वर्क मॉडल एक ऐसी योजना है जिसमें कर्मचारी के ‘शेड्यूल’ में कार्यालय से काम करने और बाहर से काम करने का मिश्रण शामिल होता है। कर्मचारियों के पास विकल्प होते हैं, जिसे वे अपनी सुविधा अनुसार चुन सकते हैं। कर्मचारी यह चुन सकते हैं कि वे कब घर से काम करना चाहते हैं और कब वे कार्यालय में जाकर काम करना चाहते हैं।

कृष्ण

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\