देश की खबरें | मिजोरम में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में रविवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 938 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 32,083 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आइजोल, 25 जुलाई मिजोरम में रविवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 938 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 32,083 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि नए संक्रमितों में कम से कम 157 बच्चे हैं।

अधिकारी ने कहा कि बीते 24 घंटे में 4,619 लोगों के नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 983 में संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमण की दर 20.30 प्रतिशत रही।

उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के इस राज्य में 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से दो लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 136 हो गई है।

आइजोल में सबसे अधिक 643, कोलासिब में 103 और मामित में 54 नए मामले सामने आए हैं। शेष मामले राज्य के अन्य जिलों से सामने आए।

मिजोरम में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 8,576 है। 23,371 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। राज्य में अब तक 5.93 लाख नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है। संक्रमण से उबरने की दर 72.84 प्रतिशत है। 6.18 लाख लोगों को शनिवार तक टीका लगाया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी